New Age Islam
Sun May 18 2025, 06:16 PM

Hindi Section ( 7 Oct 2022, NewAgeIslam.Com)

Comment | Comment

Shun Such People Like Gentiles! ऐसे लोगों को नास्तिकों की तरह नज़र अंदाज़ कर दें!

सुमित पाल न्यू एज इस्लाम

उर्दू से अनुवाद न्यू एज इस्लाम

22 सितंबर 2022

कुछ साल पहले एक बदनामे ज़माना मुबल्लिग डॉक्टर ज़ाकिर नायक ने बड़ी बेबाकी से कहा था कि दुनिया में हर बच्चा मुसलमान पैदा होता है लेकिन बाद में बच्चे के मां बाप उस पर अपना मज़हब थोप देते हैं। ज़बरदस्त! अल्लाहुअकबर!

कुछ साल पहले, मैं कलकत्ता में इस्कॉन के एक वरिष्ठ पुजारी से मिला। वह भी डॉ. जाकिर नाइक की तरह बुद्धिहीन थे। उन्होंने मुझे बताया कि हर बच्चा कृष्ण चेतना के साथ पैदा होता है चाहे वह मुस्लिम या ईसाई परिवार में पैदा हुआ हो। यानी कृष्ण उसकी मूल चेतना में रहते हैं चाहे वे खुद को मुसलमान कहें या पारसी। उनके दिव्य ज्ञान से प्रभावित होकर, मुझे उनके पैर चूमने का मन हुआ,यकीनन, विडंबना है! इस्कॉन पुजारी ने कलकत्ता विश्वविद्यालय से दर्शनशास्त्र में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की थी! जय श्री कृष्ण!

इस फोरम पर भी ऐसी ही एक मियाँ हस्ती मौजूद है। वह काफी 'शिक्षित' भी हैं। उनका यह भी मानना है कि अल्लाह ब्रह्मांड के हर कण को कवर करता है और इस्लाम उनका पसंदीदा धर्म है। अन्य सभी धर्म इस्लाम की शाखाएं हैं और यहां तक कि एक यहूदी भी तकनीकी रूप से मुसलमान है! मुशरिकाना धर्मों को मानने वाले भी अल्लाह और इस्लाम के अधीन हैं! यानी यह 'अक्ल का दुश्मनइस बात का विश्वास रखता है कि एक ही सच्चा धर्म और उसका एक ही सच्चा माबूद है: इस्लाम और उसका अल्लाह।

यह मुझे ऑस्कर वाइल्ड के प्रसिद्ध और व्यंगात्मक मुहावरे की याद दिलाता है: तमाम प्यारे बच्चे कहाँ जाते हैं?/ क्या वह बड़े हो कर उनकी तरह बेवकूफ बन जाते हैं?

इस तरह की धार्मिक नहूसत एक बहुलवादी समाज के लिए संभवतः ख़तरा है। इसलिए कि यह उन लोगों की तरफ से है जिन्होंने शिक्षा की एक झलक हासिल की है और उनका डॉक्टर, इंजीनियर और दार्शनिकहोना और भी अधिक चिंताजनक है।

अहमकों की तरह यह सोचना कि आप का माबूद ही सबसे आला है और केवल आप ही का धर्म इस पीड़ित दुनिया के लिए अकेला रूहानी तिरयाक है, वहम और गंभीर मानसिक विकार की अलामत है।

हम नासमझ आतंकवादियों और आत्मघाती हमलावरों को उनके जघन्य कृत्यों के लिए निंदा करते हैं। लेकिन क्या हमने कभी सोचा है कि वे लोग कौन हैं जो इन दुष्ट तत्वों को भड़काते हैं? बहुत पहले, द डॉन (कराची, पाकिस्तान) ने तथाकथित शिक्षित लेकिन पैथोलोजिकल धार्मिक मुसलमानों की निंदा करते हुए एक संपादकीय प्रकाशित किया था, जिसका इस्लाम की सर्वोच्चता पर जोर आतंकवादियों और धार्मिक हैवानों को उकसाने के लिए जिम्मेदार था।

इसलिए समय आ गया है कि सभी समझदार लोग धर्म के बारे में शिक्षित मूर्खों की भ्रामक टिप्पणियों और बयानों पर सवाल उठाएं और उन्हें नास्तिकों की तरह त्याग दें। उन्हें सेंट हेलेना या रोबेन द्वीप पर भगा दें, लेकिन दुर्भाग्य से वे नेपोलियन बोनापार्ट और डॉ. नेल्सन मंडेला जैसे महान लोगों के आसपास भी नहीं टिकते। इसलिए उन्हें समुद्र में डुबो दो। लेकिन वे समुद्री जीवन को भी प्रदूषित कर सकते हैं!

-----------------

English Article: Shun Such People Like Gentiles!

Urdu Article: Shun Such People Like Gentiles! !ایسے لوگوں کو ملحدوں کی طرح نظر انداز کر دیں

URL: https://www.newageislam.com/hindi-section/shun-gentiles-pluralistic-society/d/128122

New Age IslamIslam OnlineIslamic WebsiteAfrican Muslim NewsArab World NewsSouth Asia NewsIndian Muslim NewsWorld Muslim NewsWomen in IslamIslamic FeminismArab WomenWomen In ArabIslamophobia in AmericaMuslim Women in WestIslam Women and Feminism


Loading..

Loading..