New Age Islam
Thu May 15 2025, 03:26 PM

Hindi Section ( 12 Jul 2022, NewAgeIslam.Com)

Comment | Comment

Towards a Progressive Islam प्रगतिशील इस्लाम की ओर पेश कदमी

गुलाम मोहीयुद्दीन, न्यू एज इस्लाम

उर्दू से अनुवाद न्यू एज इस्लाम

31 मार्च 2022

इस्लाम और आधुनिकता के बीच जो दीवार खड़ी की गई है, उसे आधुनिक मुसलमान स्वीकार नहीं करते। वे इस्लाम में आधुनिक सोच में सर्वश्रेष्ठ उदार और यथार्थवादी प्रवृत्तियों को शामिल करना चाहते हैं। हालांकि सभी प्रगतिशील मुसलमान हाल के दशकों में सामने रखे गए सभी प्रगतिशील विचारों को स्वीकार नहीं करते हैं, लेकिन कुछ रुझान अधिक तेजी से फैलते दिख रहे हैं। इस तरह की प्रवृत्तियों को इंगित करना और दूसरों की राय लेना बेहतर होगा जो इस तरह की खुद एहतेसाबी में लगे हुए हैं।

नीचे सिद्धांतों की एक सरल सूची है जिसे कई लोग प्रगतिशील इस्लाम के उपयुक्त घटकों के रूप में देख सकते हैं। इनमें से कुछ सिद्धांतों को कुछ लोगों द्वारा हमारी सामान्य इस्लामी शिक्षाओं के विपरीत माना जा सकता है, लेकिन मेरे विचार में वे इस्लाम की सच्ची भावना के अनुरूप हैं।

(1) इस्लाम मानव भाईचारे और मानवता और करुणा पर आधारित समाजों के निर्माण को बढ़ावा देता है। इसकी शिक्षा है कि लोगों दयालु, प्रेमपूर्ण और दूसरों का सम्मानजनक करने वाले बने।

(2) इस्लाम हमें अपने बारे में सोचने की अनुमति देता है।

(3) इस्लाम तर्क और इस्तदलाल पर आधारित है।

(4) इस्लाम तकवा, न्याय और करुणा पर जोर देता है। इस्लाम क्रूर और असामान्य दंड को खारिज करता है।

(5) इस्लाम लैंगिक समानता का समर्थन करता है।

(6) इस्लाम एक बहुलवादी समाज का समर्थन करता है और अन्य धर्मों और संप्रदायों के लिए सम्मान सिखाता है।

(7) इस्लाम अज्ञानता, आधिपत्य, नस्लवाद और जातिवाद को खारिज करता है। यह 'जिहाद' और 'काफिर' जैसी धारणाओं को खारिज करता है।

(8) इस्लाम शांति और अहिंसा में विश्वास रखता है।

(9) इस्लाम लोकतांत्रिक और धर्मनिरपेक्ष सरकारों का समर्थन करता है, सरकार और धर्म को अलग करने की वकालत करता है, मानवाधिकारों, व्यक्तिगत स्वतंत्रता, भाषण की स्वतंत्रता और प्रेस की स्वतंत्रता को बढ़ावा देता है। यह सभी तौहीने रिसालत कानूनों को खारिज करता है।

(10) इस्लाम शिक्षा और विज्ञान को महत्व देता है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर लड़कों और लड़कियों का समान अधिकार है।

(11) प्रगतिशील इस्लाम उपरोक्त सिद्धांतों को कुरआन और सुन्नत की सच्ची भावना के अनुरूप मानता है।

हालांकि कुछ लोग उपरोक्त सिद्धांतों में से कुछ से असहमत हो सकते हैं, लेकिन बेहतर होगा कि उन्हें भविष्य की चर्चा और विश्लेषण के लिए एक उपयुक्त विषय के रूप में माना जाए।

English Article: Towards a Progressive Islam

Urdu Article: Towards a Progressive Islam ترقی پسند اسلام کی طرف پیش قدمی

URL: https://www.newageislam.com/hindi-section/progressive-islam/d/127459

New Age IslamIslam OnlineIslamic WebsiteAfrican Muslim NewsArab World NewsSouth Asia NewsIndian Muslim NewsWorld Muslim NewsWomen in IslamIslamic FeminismArab WomenWomen In ArabIslamophobia in AmericaMuslim Women in WestIslam Women and Feminism


Loading..

Loading..