ताहिर महमूद
सदाक़त हुसैन कासमी अरब और भारत के मुशरिकीन के महान हिन्दू अकीदे के मानने
वालों (हिन्दुस्तान टाइम्स, अक्टूबर १०, ओपनिंग दी बुक) के बीच फर्क पर ज़ोर देते
हैं लेकिन इस पर अधिक ज़ोर नहीं दिया जा सकता है। हम जिस दुनिया में रहते हैं वह
मतभेदों वाली है और जिसे हम अक्सर अकारण ही अनदेखा करते हैं।
अरबी शब्द मुशरिक का इस्लामी फिकह में अर्थ ‘जो अल्लाह के साथ किसी दुनियावी
चीज को शरीक मानते है, इस सिद्धांत से अगर हिन्दू मुशरिक हैं तो इस उप महाद्वीप
में हम मुसलमानों की अधिक संख्या क्या है।
वह खुदा की ज़ात के साथ अनगिनत बुतों और हम कब्रोंमें दफन कई संतों को शरीक करते
हैं। वह खुदा की परस्तिश तस्वीरों को अलामत मान कर रखते हैं और हम इस दुनिया से
पर्दा कर गए बुजुर्गों से दुनिया और आखिरत की भलाई के लिए खुदा से दुआ करने कीसिफारिश
करते हैं।
अगर एक तरीका शिर्क है तो दुसरा भी है। इन सबके बावजूद अगर इस्लाम एक खुदा का
मानने वाला अकीदा बना रहता है तो हिन्दू धर्म भी ऐसा ही है।
दुर्भाग्य यह है कि रसूलुल्लाह सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने अपने उम्मतियों को
अपने कब्र के सम्मान के खिलाफ खबरदार किया था लेकिन हम उपमहाद्वीप की महान धरती पर
चारों ओर फैले बुजुर्गों की कब्रों की लगभग पूजा करते हैं।
अपने कार्य पर गर्व करते हुए हम केवल हिन्दुओं और अपने अलावा दूसरी कौमों के
शिर्क की बात करते हैं। मेरा यह अर्थ नहीं कि या तो हिन्दुओं की इबादत के तरीके की
निंदा की जाए या मुसलमानों के कब्र की पूजा को बुरा कहा जाए।
कोई मेरी बात को गलत ना समझे और किसी एजेंडे का शक ना करे। मैं केवल इस
सिलसिले में हमारे चुनाव में कमी को बता रहा हूँ। मैं इस बात पर पूर्ण रूप से
इत्तेफाक रखता हूँ इस्लामी फिकह में इस शब्द का जो अर्थ लिया जाता है उसके
मद्देनजर हिन्दुओं को मुशरिक नहीं कहा जा सकता है।
मेरा विश्वास है कि पवित्र वेद आसमानी किताब हैं और यह कुरआन के सहिफा ए उला
का जवाब हैं। कुरआन की विभिन्न आयतें जिनमें खुदा की हम्द व सना (तारीफ़) और उसकी
ताकत का बयान है वह बिलकुल वैसी हैं जैसा कि चारों वेदों में उल्लेखित है।
वास्तव में वेदों में एक खुदा का जो ज़िक्र है वह कुरआन पाक से बिलकुल भिन्न
नहीं है।
ताहिर महमूद लॉ कमीशन के सदस्य हैं और कौमी अल्पसंख्यक कमीशन के चेयरमैन रहे
हैं।
बशुक्रिया- हिन्दुस्तान टाइम्स
उर्दू
से अनुवाद न्यू एज इस्लाम डॉट कॉम
URL for English article: https://www.newageislam.com/islamic-ideology/if-hindus-are--mushrik-what-are-we?/d/878
URL for Urdu article: https://www.newageislam.com/urdu-section/if-hindus-are-mushrik-what-are-we-muslims?--اگر-ہندو-مشرک-ہیں-تو-ہم-مسلمان-کیا-ہیں؟/d/5590
URL: https://www.newageislam.com/hindi-section/if-hindus-mushrik-muslims-/d/124076
New Age Islam, Islam Online, Islamic Website, African Muslim News, Arab World News, South Asia News, Indian Muslim News, World Muslim News, Women in Islam, Islamic Feminism, Arab Women, Women In Arab, Islamophobia in America, Muslim Women in West, Islam Women and Feminism