मौलाना वहीदुद्दीन खान: न्यू एज इस्लाम
05 अक्टूबर 2016
सही मुस्लिम और सुनन निसाई में वर्णित हदीस से हमें यह शिक्षण मिलता है कि इस दुनिया में सबसे अच्छी नेअमत एक नेक औरत है।
इसका मतलब यह है कि हर औरत के अंदर संभवतः एक मर्द के लिए सबसे अच्छा साथी बनने की योग्यता है। लेकिन इस संभावना को हकीकत में बदलना एक पुरुष की क्षमता पर निर्भर करता है। यह ऐसा ही है कि कच्चा लोहा प्रकृति का एक उपहार है लेकिन इसे स्टील में बदलना मानव प्रयास पर निर्भर करता है।
इसके लिए एक व्यक्ति की पहली और सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है कि वह अपनी पत्नी का सम्मान और उसकी वास्तविक महत्व का क़द्र करे। उसे उसके अंदर छिपा रत्न खोजना होगा। उसे उसके अंदर की खूबसूरती को खोजना आवश्यक है। हर औरत के अंदर अपार प्राकृतिक संभावनाएं हैं अब यह उसके पति की योग्यता पर निर्भर करता है कि वे या तो इस संभावना को हकीकत का रूप देने में उसकी मदद करे या इसे यूं ही बर्बाद होने दे।
एक पत्नी की क्षमता को हकीकत का रूप देने की प्रक्रिया तब शुरू होती है जब उसका पति अपनी पत्नी को अल्लाह की ओर से भेजा गया एक उपहार मानता है। जब एक आदमी अपनी पत्नी को अल्लाह का प्रत्यक्ष उपहार स्वीकार कर लेगा तो वह स्वाभाविक रूप से इस बारे में गंभीर हो जाएगा और और यह सुनिश्चित हो जाएगा कि अल्लाह का विकल्प गलत नहीं हो सकता। जैसे अन्य मामलों में अल्लाह का फैसला हमेशा सही होता है वैसे ही उसका यह निर्णय सही है। जब एक आदमी इस तरह सोचने लगता है तो उसी समय एक पत्नी की क्षमता को हकीकत का रूप देने की प्रक्रिया शुरू हो जाती है।
जब एक आदमी अपनी पत्नी को अल्लाह का एक उपहार कल्पना करता है तो वह उसके साथ अपने मुद्दों को पूजा समझता है। इसके बाद जो भी कीमत अदा करनी पड़े वह अदा करता है और जो कुछ भी करना पड़े वह कर जाता है ताकि उसकी पत्नी वास्तव में दुनिया की बेहतरीन वरदान बन सके। हर आदमी एक अच्छी पत्नी चाहता है। लेकिन एक अच्छी पत्नी (readymade) बनी बनाई नहीं मिलती है। इसे दुनिया की सबसे अच्छी नेमत में बदलना पति की जिम्मेदारी है जिसे अंजाम देना उसके लिए आवश्यक है। और इसके लिए उसके अंदर सच्ची सहानुभूति, धैर्य और संयम का होना आवश्यक है।
URL for English article: https://newageislam.com/spiritual-meditations/the-greatest-blessing/d/108776
URL for Urdu article: https://newageislam.com/urdu-section/the-greatest-blessing-/d/108861
URL: https://www.newageislam.com/hindi-section/the-greatest-blessing-/d/111598